कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने जनेउ वाली गली से किया गिरफ्तार, की कार्रवाई
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 थाना देहलीगेट पुलिस टीम के द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र उर्फ बंटी, उमेश एवं अंकित को जनेउ वाली गली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि अभियुक्त गणों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे एवं लोहे की सरिया, चपडी को भी पुलिस में बरामद कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत जेल भेजा।