कोल: क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय ने थाना जवाँ बरौली अंतर्गत रामबारात रूट का किया भ्रमण एवं निरीक्षण
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 गरुवार की दोपहर करीब 2 बजे क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह द्वारा थानाध्यक्ष जवां हेमंत मावी के साथ ग्राम बरौली में निकलने वाली रामबारात के दृष्टिगत रूट का भ्रमण किया गया।रूट का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु थानाध्यक्ष जवां को निर्देशित किया गया।