कोल: मथुरा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार माँ-बेटे को रौंदा, हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके के मथुरा रोड की है।जहां बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।इस घटना में बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर सूचना मिलने के उपरांत तत्काल मौके पर इलाका पुलिस पहुंची।पुलिस के द्वारा दोनों मां बेटे को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।