धरहरा: घोड़ा बना सब्जी फसल का दुश्मन, किसान को ₹20 हजार का नुकसान, पीड़ित कार्रवाई और मुआवजे के लिए थाने से पंचायत तक दौड़ा
धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुण्ड पंचायत में एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया, जब खेत में घोड़ा छोड़ देने से उसकी पूरी सब्जी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, शिवकुण्ड पंचायत निवासी किसान अविनाश सिंह के करीब पांच कट्ठा खेत में लगी टमाटर, बैंगन समेत अन्य सब्जी