बैहर: हेटी टोला भंडेरी में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
बैहर थाना क्षेत्र ग्राम हेटी टोला भंडेरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। सोमवार को सुरेश ठाकरे 50 वर्ष अपने खेत में लगी धान की नर्सरी में सोडा मारने गया था। इसी दौरान साढ़े तीन से चार बजे के बीच अचानक मौसम बदल गया और गरज चमक के साथ तेज वर्षा प्रारंभ हो गई। जिससे वह अपने घर आने के लिए निकला था कि रास्ते में आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आ