नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए भेजा
ऑनलाइन फ्रेंड्सशिप कर आरोपित टैक्सी चालक ने फंसाया था जाल में।
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र सुरेश निवासी बहानपुर, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में चांदहट थाने में 23 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 96 व 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपी पंकज को 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की यौन/मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है, जिसकी रिपोर्ट को मामले की आगामी जांच में शामिल किया जाएगा।
Palwal, Palwal | Sep 11, 2026