चूरू: लखाऊ स्टैंड के पास संदिग्ध घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया, दूधवाखारा पुलिस से झगड़ा करने पर हुई गिरफ्तारी
Churu, Churu | Sep 5, 2026 चूरू के एनएच-52 पर लखाऊ स्टैंड के पास रात के समय कार लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहे चार युवकों को दूधवाखारा पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों से पूछताछ की।