Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की आत्मा : विधायक घनश्याम सरार्फ भिवानी पंचायत भवन,भिवानी में भारतीय जनता पार्टी, भिवानी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक के उपरांत समर्पित, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ तथा सभी साथियों के साथ स्मृति स्वरूप चित्र खिंचवाए। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल अपने विचारों के कारण नहीं, बल्कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव के कारण बनी है। बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अमूल्य है। जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर जाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में हमारे कार्यकर्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मुझे गर्व है कि भिवानी विधानसभा में भी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम निरंतर संगठन हित एवं जनहित में कार्य कर रही है। आप सभी साथियों का उत्साह, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम ही हमारी शक्ति है। वास्तव में हम कार्यकर्ताओं से हैं, कार्यकर्ता हमसे नहीं; संगठन की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से ही होती है। आज साथियों के चेहरों पर दिखाई देने वाला उत्साह और संगठन के प्रति उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं को अंतिम स्थान पर रखकर कार्य करने की भावना से प्रेरित है। आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग ही हमें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहें। हरियाणा में मा. मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इन उपलब्धियों के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, कार्यकर्ता हमारी पहचान हैं, और कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। 🙏🌷

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026
भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की आत्मा : विधायक घनश्याम सरार्फ भिवानी पंचायत भवन,भिवानी में भारतीय जनता पार्टी, भिवानी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक के उपरांत समर्पित, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ तथा सभी साथियों के साथ स्मृति स्वरूप चित्र खिंचवाए। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल अपने विचारों के कारण नहीं, बल्कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव के कारण बनी है। बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अमूल्य है। जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर जाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में हमारे कार्यकर्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मुझे गर्व है कि भिवानी विधानसभा में भी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम निरंतर संगठन हित एवं जनहित में कार्य कर रही है। आप सभी साथियों का उत्साह, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम ही हमारी शक्ति है। वास्तव में हम कार्यकर्ताओं से हैं, कार्यकर्ता हमसे नहीं; संगठन की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से ही होती है। आज साथियों के चेहरों पर दिखाई देने वाला उत्साह और संगठन के प्रति उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं को अंतिम स्थान पर रखकर कार्य करने की भावना से प्रेरित है। आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग ही हमें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहें। हरियाणा में मा. मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इन उपलब्धियों के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, कार्यकर्ता हमारी पहचान हैं, और कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। 🙏🌷 - Bhiwani News