कालपी: कालपी नगर व कदौरा क्षेत्र में ARTO, SDM, CO और खनिज विभाग ने पकड़े चार ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक, की गई कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Mar 4, 2025 कालपी नगर और कदौरा क्षेत्र में सोमवार देर-रात करीब 11:30 बजे एआरटीओ सुरेश कुमार, एसडीएम सुशील कुमार, सीओ अवधेश कुमार एवं यात्री कर अधिकारी विनय पांडे और उमेश कुमार व खनिज विभाग की टीम के साथ चार मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है, जिसमें एक ट्रक कालपी नगर में पकड़ा गया, जबकि तीन ट्रक कदौरा में पकड़े गए, जिन्हें कदौरा और कालपी मंडी में सीज किया गया है।