कालपी: कालपी नगर में एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ होलिका दहन को लेकर किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Kalpi, Jalaun | Mar 4, 2025 कालपी में सोमवार देर रात करीब 11 बजे एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने भारी पुलिस फोर्स के साथ होलिकादहन को लेकर निरीक्षण किया और नगर में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने त्योहारों में शांति और गंगा जमुनी तहजीब के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की एवं अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही, एसपी ने कहा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी।