कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम चतेला से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 3, 2025 कदौरा थाने के उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने चेकिंग के दौरान बीती 27 फरवरी को ग्राम चतेला से पवन कुमार अग्रवाल पुत्र रामकुमार को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है।