कालपी: मोहल्ला कागजीपुरा में दुकान में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 3, 2025 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी संजय पुत्र नरेश ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीती 28 फरवरी को राकेश समेत तीन लोगों ने मेरे घर के अंदर बनी दुकान में घुसकर मेरे और मेरे पिता नरेश के साथ मारपीट की थी एवं जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।