कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने कानपुर देहात से चोरी किए गए ट्रैक्टर और महाकुंभ मेला से चोरी की TVS मोपेड बरामद की, चोर भी गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Mar 3, 2025 कदौरा थाना पुलिस ने कानपुर देहात से चोरी ट्रैक्टर और महाकुंभ मेला प्रयागराज से चोरी की गई टीवीएस मोपेड के साथ एक चोर को गिरफ्तार करते हुए सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जानकारी दी है, पकड़ा गया चोर बेनी प्रसाद पुत्र पूरन कुशवाह कदौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर और टीवीएस मोपेड को बरामद करते हुए चोर को जेल भेज दिया है।