बलरामपुर: डबल नंबर के फर्जी बिलों से की लूट, जनपद पंचायतों में भ्रष्टाचार का खुल रहा राज
बलरामपुर रविवार बलरामपुर रामानुजगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने बलरामपुर और रामचंद्रपुर जनपद पंचायतों में अवैध वित्तीय गड़बड़ी उजागर करते हुए गंभीर शिकायत की है। आरोप है कि एक ही नाम और एक ही सीरियल नंबर वाले फर्जी ब्लैक बिलों के जरिए शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया। जिसका आरोप लगा है