मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जोन पुलिस का अनोखा अभियान: ढोल-नगाड़े के साथ नक्सल कमांडरों के घर जाकर बताए जाएंगे उनके कारनामे
नक्सल प्रभावित इलाकों में आम तौर पर पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ या सर्च आपरेशन की खबरें आती रही हैं। लेकिन इस बार पलामू जोन पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ एक बिल्कुल अलग और अनोखा जनसंचार अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। इस अभियान में पुलिस नक्सल कमांडरों के घरों तक ढोल-नगाड़ा लेकर जाएगी। पुलिस का मकसद सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि गांव-गांव में लोगों को