मेदिनीनगर (डालटनगंज): श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू का विस्तार, विधायक आलोक चौरसिया बने संरक्षक
श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के पदाधिकारी व कार्यकारणी का रविवार को विस्तार किया गया। स्थानीय थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने दोपहर दो बजे बताया कि स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया,सतबीर सिंह राजा, मनोज कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,सोनु सिंह नामधारी को संरक्षक बनाया गया।