मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से भारी बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर तक वज्रपात की संभावना
झारखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर तेलंगाना और उससे सटे क्षेत्रों में बने लो प्रेशर तथा बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में दिखना शुरू हो गया है। मौषम विभाग ने 17 सितंबर को कहा कि मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। जिससे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जमुआ, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों मे