मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने ग्राम सिंगरा खुर्द टाड़ीपर की रमवाती देवी पति संजय राम को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी ने रविवार दोपहर तीन बजे बताया कि पंडवा थाना क्षेत्र के पड़वा पूर्वी टोला निवासी राहुल कुमार पिता संजय महतो ने 30 मई को सदर थाना में गहना चोरी संबंधित आवेदन दिया था।