गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 10 लीटर शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सतर्क के तहत गया रेलवे स्टेशन पर RPF, CDPS, CIB और GRP गया की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 स्थित प्रतीक्षालय के बाहर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध को देखा गया।