जबलपुर: गोराबजार में अवैध शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, सड़क पर उतरीं मातृशक्तियां
गोराबजार में अवैध शराब की दुकान और उससे बढ़ रही परेशानियों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। हाल ही में सामने आए एक विरोध प्रदर्शन के वीडियो में स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन और दुकान संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का कहना है कि आवासीय इलाकों और धार्मिक स्थलों के पास धड़ल्ले से चल रही अवैध