➡️ जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हरदा नगर पालिका के 138 प्रगणक और 23 पर्यवेक्षक हुए सम्मानित
नगरीय क्षेत्र हरदा में बुधवार को जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी श्री तरुण पाटिल एवं कार्यालय अधीक्षक श्री आलोक शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जनगणना कार्य में संलग्न नगरीय क्षेत्र हरदा के सभी 138 प्रगणक और 23 पर्यवेक्षक को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
2 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026