बिजावर: जमानत के बाद बिजावर के अमित भटनागर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों की आवाज उठाने वाले गांधीवादी नेता अमित भटनागर के जमानत के बाद अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। अंकित भटनागर ने सोमवार की शाम 7 बजे आरोप लगाया है कि जेल से रिहाई की प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग उन्हें अपने साथ ले गए। भाई अंकित भटनागर ने इसे अपहरण बताते हुए प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।