बंजरिया: पोषण पखवाड़ा के तहत रविवार को सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में पोषण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया तान्या परवीन ने बताया कि कुल दो सौ मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को दवा व गर्मी को देखते हुए ओआरएस दिया गया। जांच के दौरान बीपी,सुगर व एनीमिया की भी जांच की गई। पंचायत सरकार भवन में आगामी 23 अप्रैल को भव्य पोषण मेला का आयोजन किया जा रहा है।