बडोनी: ग्राम जिगना से अज्ञात कारणों के चलते महिला हुई लापता, महिला के पिता ने जिगना थाने पहुँचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | Aug 29, 2024 ग्राम जिगना से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के पिता ने जिगना थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बुधवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि लापता महिला के पिता राकेश बाल्मीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी 19 वर्षीय बेटी जोकि मायके में घर पर थी जो बिना बताएं घर से कहीं चली गई। जिसका कहीं पता न चला।