कासगंज: बिलराम कस्बे में पुलिस ने सुरक्षा को लेकर किया गश्त, ड्रोन कैमरे से की निगरानी
गुरुवार की शाम 6 बजे कोतवाली ढोलना पुलिस ने बिलराम कस्बे में सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर इलाकें की सुरक्षा का जायजा भी लिया। पुलिस ने अम्बेडकर जयंती की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च किया है। वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद बनी हुई है।