टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन में लगातार छठी बार प्रदेश में शीर्ष स्थान पाया
टीकमगढ़ पुलिस ने अपनी कुशल कार्य प्रणाली और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बार फिर राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, मार्च माह की सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में जिले ने छठी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है इस सफलता के पीछे एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई की नेतृत्व में की गई नियमित निगरानी और प्रभावी समीक्षा प्रमुख रही