देवबंद: सरकारी जमीन पर बने छह मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में मांगा गया जवाब, संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर हटेगा कब्जा
सहारनपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। देवबंद तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने छह मस्जिद और मदरसों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अवैध कब्जे हटाकर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई जाएगी।