जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक महोदय ने पाली मोड़ सहित ज़िले के विभिन्न स्थानों पर डायल 112 और गश्ती टीम का औचक निरीक्षण किया
जिले के पुलिस कप्तान विनीत कुमार के द्वारा जिले के पाली मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर स्थित डायल 112 की पुलिस टीम एवं गस्ती गाड़ी का औचक निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा किए जा रहे कर्तव्य निर्वहन की जांच की गई। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को लेकर सख्त निर्देश दिए।