जहानाबाद: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के लिए प्रचार वाहन को उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय से दिखाई हरी झंडी
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सफल क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु आज समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता प्रचार वाहन को उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर स्वच्छता मूल्यांकन से जुड़ी जन