रजौली: मोबाइल मांगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
रजौली। थाना क्षेत्र के पुराना पुल के पास रविवार को मोबाइल वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घायल की पहचान जगजीवन नगर निवासी अवधेश कुमार, पिता डोमी मिस्त्री के रूप में हुई है। उसका इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में कराया गया।