अशोक नगर: पोरुखेडी गांव के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक 40 वर्षीय व्यक्ति हुआ घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के पोरुखेडी गांव के पास बाइक फिसलने से एक बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के घटावदा गांव निवासी रामकृष्ण पुत्र सट्टा जाटव उम्र 40 वर्ष शुक्रवार को रात 9 बजे पोरुखेडी गांव से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान पोरुखेडी के पास ही उसकी बाइक अचानक से फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल को राहगीरों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।