भितरवार: पीतांबरा से दर्शन कल लौट रहे यात्रियों की कार हाई टेंशन के खंभे से टकराई,पांच लोग चोटिल
भितरवार के मुख्य सड़क के बीचों-बीच मस्जिद के पास लगे हाई टेंशन लाइन के बिजली के खंभे से एक कर नियंत्रित होकर टकरा गई। शिवपुरी जिले के मंगरौनी के रहने वाले लोग दतिया स्थित पीतांबरा माई के दर्शन करके मंगरौनी के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयरबैग भी खुल गया। सूचना लगने के बाद पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।