रायपुर में स्कूटी में आग लगाने से युवक की मौत, गैर-इरादतन हत्या के आरोप में दोस्त गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी में आग लगाने से झुलसे युवक साकिब रजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश निषाद ने गुस्से में अपनी ओला स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस दौरान साकिब रजा उसे रोकने के लिए स्कूटी पर लेट गया, लेकिन आरोपी ने आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी मुकेश निषाद को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।
#Raipur #RaipurPolice #BreakingNews #Chhattisgarh #CrimeNews
Raipur, Raipur | Jul 21, 2026