जमुई: धोवघट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 8, 2026 गिद्धौर प्रखंड के धोवघट गांव के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बरहट प्रखंड के नुमर गांव निवासी मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनीष अपने रिश्तेदार के घर धोवघट गांव गया था।