हथुआ: मीरगंज में सिटी कार्ट मॉल का भव्य उद्घाटन, नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय यादव रहे मुख्य अतिथि
मीरगंज नगर के मरछिया चौक थाना रोड स्थित प्रसिद्ध रिटेल चेन 'सिटी कार्ट मॉल' का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय यादव शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर मॉल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय यादव ने मीरगंज में नए मॉल के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।