सिकंदराराऊ: अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व टीम ने मिट्टी खोदने वाली मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शेख के पास अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। तहसीलदार को अवैध खनन की सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम ने कार्यवाही करते हुए गांव नगला शेख के पास से अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक मिट्टी खोदने वाली मशीन और एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है।