चायल: सराय अकील थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सराय अकिल पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया और दोनों अलग अलग धाराओं से संबंधित आरोपी थे!