मुगलसराय: दुलहीपुर में कूड़े, जाम नालियों और बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की मांग
मुगलसराय के दुलहीपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर, जाम नालियों और बदहाल सड़क की समस्या पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, जिससे जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वरिष्ठ नागरिक डॉ. हरिहर सिंह ने नियमित सफाई, स्थायी कूड़ा निस्तारण व्यवस्था और स्वच्छता अभियान चलाने की मांग किया।