आंवला: आंवला के महमूदपुर में महिला को गाली देने से मना करना पड़ा भारी, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Aonla, Bareilly | Apr 27, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से रोकने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने सोमवार सुबह नौ बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।