सुजानगढ़: सुजानगढ़ होटल में IPL सट्टे पर छापा, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
चूरू के सुजानगढ़ में पुलिस ने IPL सट्टा और जुए पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 39,480 रुपये नकद, 52 ताश पत्ते, 5 मोबाइल और सट्टा रिकॉर्ड जब्त किया गया। प्रशिक्षु RPS विनोद नैन के नेतृत्व में सर्च वारंट के बाद दबिश दी गई।