पटना ग्रामीण: कंकड़बाग के एक पार्क में बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया
पटना में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है पटना पुलिस के सुरक्षित राजधानी के दावो की धज्जिया उड़ाते हुये पूरी तरह बेख़ौफ़ और बेलगाम अपराधियों ने शनिवार की शाम 7 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एफ सेक्टर पार्क के समीप स्कूटी सवार दो बदमाश पार्क के अंदर घुसे और 4-5 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पार्क में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।