भीलवाड़ा: भीलवाड़ा NDPS कोर्ट ने डोडा-चूरा तस्करी के आरोपित ट्रक मालिक को 15 साल की सजा और ₹1.5 लाख के जुर्माने से किया दंडित
भीलवाड़ा की एनडीपीएस कोर्ट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मिनी ट्रक से डोडा-चूरा की तस्करी करने के मामले में ट्रक मालिक नासिर मिरासी को 15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपये का जुर्माने से दंडित किया है।