भीलवाड़ा: आरके कॉलोनी C सेक्टर पार्क में पेड़ों की कटाई से क्षेत्रवासियों में आक्रोश, महिलाएं रो पड़ीं, पार्षद से हुई बहस
भीलवाड़ा शहर के वार्ड नम्बर 62 आर के कॉलोनी C सेक्टर में स्थित एक पार्क में छायादार पेड़ों को जमीन स्तर तक काट देने के चलते शनिवार दोपहर स्थानीय कॉलोनी वासियों में आक्रोश फैल गया और कटे हुए पेड़ को देखने के बाद स्थानीय लोगो के आंसू निकल गए। और रोते हुए उन्होंने इसका आक्रोश जताया।