भीलवाड़ा: ना हम सुधरे और ना प्रशासन, कोरी सीख में बीत गया 'सड़क सुरक्षा माह', अब भी उड़ रही सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां
भीलवाड़ा। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। लेकिन इस एक माह में ना तो हम सुधरे और ना प्रशासन हमें सुधार पाया। मसलन की नाबालिग बच्चे अभी भी फर्राटेदार बाइक से सड़कें नाप रहे हैं तो मनचले युवकों के दुपहिया वाहनों में लगे कानफोडू साइलेंसरों ने आज भी नाक में दम कर रखा है।