भीलवाड़ा: साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान, बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाडा लोकसभा क्षेत्र के आमजन व कार्यकर्ताओं के कार्यो के त्वरित समाधान के लिए आज कलेक्ट्री परिसर में सांसद जनसंवाद केंद्र पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की व सांसद को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।