हरदोई: कांग्रेस ने शुरू किया जय जवान अभियान, अध्यक्ष बोले युवाओं को न्याय दिलाने, भर्ती प्रक्रिया पूरी किये जाने की मांग
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2024 हरदोई में आज कांग्रेस नेताओं ने जय जवान अभियान की शुरुवात की है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई इस यात्रा में पांच न्याय सिद्धांत में से एक न्याय युवाओं को न्याय दिलाना है। उन्होनें कहा कि बड़ी संख्या में हमारे युवा राष्ट्रीय रक्षा बलों में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, जिनकी बड़ी संख्या ग्रामीण समाज से आती है।