हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने 42 हिस्ट्रीशीटर की थाने पर लगाई हाजिरी, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 हरदोई में अपराध नियंत्रण व रोकथाम के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र के 42 हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने थाने पर बुलाकर उनकी हाजिरी लगवाई है। सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की हिदायत देते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई तथा प्रत्येक महीने की एक निश्चित तारीख को थाने पर हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है, इससे पुलिस उनकी सही तरीके से निगरानी कर सकेगी।