हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल के आवास के पास बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, चपेट में आईं 17 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 प्रदेश के आबकारी मंत्री के आवास के पास दो सांड भिड़ गए। उनकी चपेट में आने से तकरीबन 17 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई, साथ ठेले पर चाट, मूंगफली और अण्डे बेंचने वाले कई लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं करीब दो घंटे तक ट्रैफिक पूरी ठप रहा है। कोतवाली शहर के व्हाइट गंज में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के आवास के पास दो सांड आपस में भिड़ गए थे।