हरदोई: एसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jan 29, 2024 हरदोई में आज दोपहर एसपी केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में पहले सुलह समझौता कर उसे निपटाने के निर्देश दिए है। वहीं आपराधिक मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।