हरदोई: हरदोई सदर विधानसभा में सपा ने किया संविधान बचाओं, पीडीए महापंचायत का आयोजन
Hardoi, Hardoi | Jan 28, 2024 समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता द्वारा हरदोई सदर विधानसभा के औहदपुर, ज्ञानपुरवा गांव में संविधान बचाओ पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सपा नेता रामज्ञान ने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए पीडीए पंचायत कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिये गये संविधान को बचाने के विषय पर चर्चा की है।